#Spfhr के निर्देशन में जनपद फतेहपुर में संचालित Zero Fatality District (ZFD) Programme की समीक्षा हेतु सभी क्रिटिकल थानों पर नियुक्त सीसी टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गोष्ठी पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जेडएफडी प्रोग्राम नोडल ऑफिसर #CO यातायात श्रीमती प्रगति यादव द्वारा की गई। गोष्ठी के दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों में घटित सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में सभी सीसी टीम प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए। इसके अतिरिक्त नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष ध्यान देने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। गोष्ठी में आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने, सड़क सुरक्षा संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को Zero Fatality District Programme के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
#uppolice