Public App Logo
Profile Picture

Jyoti Gupta

@jyotigupta..news
619Followers
1Following
गरबा धार्मिक संस्कृति
❤️❤️❤️❤️
Dandiya night Dev garden Fatehpur
Dandiya nights Dev garden Fatehpur
खागा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव में सड़क हादसे में 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विशुन दयाल खेत से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए हथगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मेरठ में पति को सांप से कटवाने वाली महिला और प्रेमी को कोर्ट में किया गया पेश, दोष हुआ सिद्ध, आज होगा सजा का एलान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फतेहपुर में मोहन पेड़ा के काउंटर पर चूहा घूमने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

फतेहपुर। त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ उनकी गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी सतर्कता जरूरी हो जाती है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मशहूर मिष्ठान प्रतिष्ठान मोहन पेड़ा के काउंटर पर एक चूहा घूमता और मिठाई खाते हुए दिखाई देने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी सामने आई है। इस वीडियो को लेकर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता, उसके स्थान और समय की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच किया जाना महत्वपूर्ण है।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
फतेहपुर में बहु और दंपति सहित तीन को आजीवन कारावास, भाई की हत्या के मामले में चार को बनाया गया था दोषी, युवक की हो चुकी मौत, 14 साल बाद आया हैरान करने वाला मामला
हिंदू संगठन के हंगामे के बाद डोमिनोज को खाद्य विभाग की टीम ने नोटिस चस्पा कर किया सीज, ऑउटलेट से नॉनवेज पिज्जा डिलेवरी करने में खाद्य विभाग ने किया सीज
फतेहपुर में डोमिनोज पिज्जा पर बवाल! तांबेश्वर मंदिर के पास चिकन पिज्जा बेचने को लेकर बजरंग दल का हंगामा!
मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा-सशक्तीकरण के लिए निकली जागरूकता रैली

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने दिलाया महिला सम्मान और स्वावलंबन का संदेश

हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरू

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0) के तहत जनपद फतेहपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
नवरात्रि के दौरान फतेहपुर के डोमिनोज आउटलेट पर नॉनवेज ऑर्डर को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
*हेडलाइन*

*फतेहपुर में युवती ने सड़क पर किया हंगामा, मकान निर्माण में रोक का आरोप लगाकर लगाया जाम*

एंकर - फतेहपुर के अमौली कस्बे में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। युवती ने साहब सिंह गौतम पर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया।

युवती का आरोप है कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर युवती डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गई, जिसके चलते कई घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क से जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस के मुताबिक, संबंधित जमीन को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। पूरा मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे का है।
फतेहपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद अब लोगो के घर गिरना शुरू हो गए है। खागा में एक मकान गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई मलबे में दबकर घायल हो गया। परिजनों का हाल बेहाल रहा, परिजनों के द्वारा लेखपाल पर पैसे लेकर आवास योजना का लाभ न दिए जाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार खागा के गोपालपुर मोहल्ले में बीते 48 घंटे से लगातार बारिश के बार एक मकान अचानक आज सुबह ढह गया। मकान ढहने से मोहल्ले के लोग दौड़े जहां दोनों सगे भाइयों को बाहर निकाला गया लेकिन 8 वर्षीय अनंत सिंह की मौत हो गई जबकि 14 वर्षीय गुड्डू घायल हो गया जिसे नजदीकी हरदो अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। परिजनों ने बताया कि चार माह पूर्व विधायक कृष्णा पासवान के आश्वासन के बाद लेखपाल सर्वे करने लेखपाल पर 15 हजार लेकर चार महीने से आवास योजना का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया लेकिन आवास योजना नहीं दिया गया। जिससे एक बच्चे ने जान देकर सरकारी सिस्टम की पोल खोलकर रख दिया। हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच करवा कार्रवाई की जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=फतेहपुर nis:value=फतेहपुर nis:enabled=true nis:link/> न्यूज़
फतेहपुर जिले के विकास भवन से आज लखनऊ एक लिए निकले 19 नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारी को मुख्यमंत्री के द्वारा चयनित पत्र वितरित किए जाएंगे। जिन्हें आज जनपद से रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए जनपद में 19 लोगो को चयनित किए जाने पर 28 सितंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें चयनित प्रमाण पत्र दिया जायेगा इन्हें आज यह से रवाना किया गया। जिसकी जानकारी जिला पंचायत राज्य अधिकारी के द्वारा मीडिया से मुखातिब होते हुए दी गई है आज
<nis:link nis:type=tag nis:id=फतेहपुर nis:value=फतेहपुर nis:enabled=true nis:link/> में दस सालों से पन्नी डालकर रहने को मजबूर सूरदास दंपति, कलेक्ट्रेट पहुंच DM से मांगा आवासीय योजना का लाभ
सड़कों के गड्ढों पर नगर निगम सदन में बवाल, भाजपा और सपा पार्षद आमने-सामने वीडियो हुआ वायरल
<nis:link nis:type=tag nis:id=फतेहपुर nis:value=फतेहपुर nis:enabled=true nis:link/> न्यूज़
बुलंदशहर- महिला मिडिएशन सेंटर के बाहर पति-पत्नी के विवाद में हंगामा
Video 20
आबूनगर में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने कोतवाली में दी तहरीर

विरोध करने पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला करने का आरोप, बहन-भाई समेत कई लोग घायल होने का दावा

पुलिस से एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग,तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी 

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर (रेड्डैया) मोहल्ले में घर में घुसकर एक युवती से कथित छेड़छाड़, मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने तहरिया के आधार पर जांच पड़ताल शुरू किया,समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज होने अथवा मामले में आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनका कहना था जांच कर जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी,आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी शेष है।
प्रार्थी राहुल साहू, निवासी आबूनगर रेड्डैया, ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 5 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 10:30 बजे मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर में घुस आए। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसकी बहन सलोनी साहू के साथ कथित छेड़छाड़ की। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा अपने अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और फावड़ा लेकर घर पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर हमला किया, जिससे राहुल साहू, उसकी बहन सलोनी साहू तथा भाई संदीप साहू को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
घटना के बाद घायल पक्ष ने उपचार कराने के साथ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि घटना से पूरे मोहल्ले में भय और तनाव का माहौल है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=फतेहपुर nis:value=फतेहपुर nis:enabled=true nis:link/> न्यूज़
जनपद फतेहपुर के खागा क्षेत्र में स्टेयरिंग फेल होने से खेत में पलटी स्कूल बस, सात बच्चे समेत चालक घायल
बिंदकी विधायक ने सड़क निर्माण कार्य की खोली पोल, डामरीकरण की परत उठाकर लगाकर लगाई फटकार..

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideoシ nis:value=viralvideoシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralcontent nis:value=viralcontent nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fb nis:value=fb nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bindkifatehpur nis:value=bindkifatehpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pwdminister nis:value=PWDMinister nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=allindia nis:value=allindia nis:enabled=true nis:link/>