कोचस: सासाराम- चौसा पथ पर कोचस बाजार में कीचड़ एवं गंदे नाली के पानी से लोग परेशान, नहीं हो रही कोई ठोस निदान
Kochas, Rohtas | Jul 2, 2024 कोचस नगर पंचायत में सासाराम- चौसा पथ के दोनों तरफ बनी सड़क पर कीचड़ एवं पानी लगने से लोग परेशान हैं। अशोका बिल्डकॉन कंपनी के द्वारा ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया तथा दोनों तरफ सड़क भी बनाई गई है। लेकिन सड़क बनने के साथ ही टूट गई है तथा आसपास से निकलने वाली गंदी नाली का पानी सड़क पर ही जमा रहता है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।