हज़ारीबाग: छात्रों के समर्थन में भाजपा का बंद, हजारीबाग में विधायक सड़क पर
रांची में छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में भाजपा के राज्यव्यापी बंद का असर हजारीबाग में भी दिखा। जिला मोड़ पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा की कार्रवाई का बहिष्कार कर सड़क पर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने छात्रों की मांगों पर सरकार से जल्द पहल करने और परीक्षा मामलों में सीबीआई जांच की मांग की।