शिवपुरी नगर: फिजिकल थाना क्षेत्र में ठेकेदार की स्कूटी को बुलेट ने मारी टक्कर, तीन दिन बाद ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत
शहर के शांति नगर कॉलोनी में ठेकेदार अतुल शर्मा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना 7 फरवरी की शाम की है। जब अतुल शर्मा किराना स्टोर के बाहर अपनी स्कूटी पर बैठे थे। इसी दौरान करौंदी की तरफ से आई बुलेट ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अतुल के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए।