ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में उठा अवैध निर्माण का मुद्दा, सिटी प्लानर के जवाब पर वकील ने उठाए सवाल,
होटल सेंटेला की शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता आशुतोष शर्मा, बोले—क्या जनता के प्रति अधिकारियों की कोई जवाबदेही नहीं?
ग्वालियर। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा सामने आया। होटल सेंटेला से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने नगर निगम के सिटी प्लानर से कार्रवाई को लेकर सवाल किए।
आरोप है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं किए जाने के सवाल पर सिटी प्लानर ने जवाब दिया कि वे अपने अधिकारियों को ही जवाब देंगे। इस जवाब पर अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नगर निगम के अधिकारियों की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है?
अधिवक्ता ने जनसुनवाई के निर्धारित समय से पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों के चले जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली प�