शराब दुकान के बाहर अचानक गिरा युवक, मौके पर मौत...
ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। दाना ओड़ी निवासी अर्जुन शाम को शिंदे की छावनी स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शराब पीने से पहले ही वह दुकान के बाहर बैठे-बैठे अचानक असहज महसूस करने लगे और कुछ ही देर में जमीन पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अर्जुन मृत अवस्था में मिले। घटनास्थल के CCTV फुटेज में भी युवक को अचानक गिरते हुए देखा गया है। सूचना पर इंदरगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।