फिरोज़ाबाद: दक्षिण पुलिस ने अलग-अलग शांति भंग मामलों में छह युवकों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शांति भंग करने वाले छह युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज पांडे, हैप्पी, शिवम, लकी, अमजद और ऋषभ भारद्वाज शामिल हैं, जिनकी उम्र 19 से 34 वर्ष के बीच है। सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा के तहत कार्रवाई की गई।