फिरोज़ाबाद: आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था: फ़िरोज़ाबाद क्लब में भाजपा नेता अनूप गुप्ता का बड़ा बयान
भाजपा ने बुधवार दोपहर तीन बजे क़रीबन फिरोजाबाद क्लब में प्रेस वार्ता कर 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया। प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हाईकोर्ट द्वारा चुनाव रद्द किए जाने के फैसले के बाद सत्ता बचाने के लिए आपातकाल थोप दिया।