फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी युवकों ने भाई-बहन को पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र सें छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है पडोसी युवको नें रास्ते में बहन के साथ छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर पडोसी आरोपियों युवकों नें भाई बहन के साथ मारपीट कर दी। भाई बहन चोटिल हुये है। घटना को लेकर पीड़ित नें थाना रामगढ में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस नें घायलों का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।