वैर। माई युवा भारत योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय वैर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य परसराम गुर्जर ने की।कार्यक्रम में सहायक आचार्य बनवारी लाल बैरवा, रामप्रसाद मीणा, भूपेन्द्र सिंह एवं गौतम कुमार मीना ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की।