#श्रीगंगानगर: मतदान कर घर लौट रहे दंपती के साथ दर्दनाक हादसा, पत्नी की मौत
🔴 श्रीकरणपुर में दुर्गा मंदिर के पास हुआ सड़क हादसा
🔴 मतदान कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे पति-पत्नी
🔴 बाइक पर पीछे बैठी महिला की चुन्नी अचानक पिछले टायर में उलझी
🔴 चुन्नी उलझने से बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर गिरे दंपती
🔴 हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से हुए घायल
🔴 अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित
🔴 मृतका की पहचान निर्मला देवी निवासी 9 एफए माझीवाला के रूप में हुई
🔴 निर्मला देवी श्रीकरणपुर में दुर्गा मंदिर के पास चलाती थीं बुटीक
🔴 शनिवार को पति मनफूल के साथ पंचायती राज चुनाव में किया था मतदान
🔴 हादसे के बाद परिवार में छाया मातम।
Weir, Bharatpur | Nov 14, 2026