हायाघाट: जितिया पर्व पर बिजली कटौती से हाहाकार, व्रती महिलाओं की बढ़ी परेशानी; गर्मी में 24 घंटे के निर्जला व्रत के बीच लापरवाही
जितिया पर्व को लेकर जहां घर-घर में महिलाएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर संतान की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना कर रही हैं, वहीं बिजली कटौती ने व्रती महिलाओं की परेशानी और बढ़ा दी है। लगातार बिजली कटौती और गर्मी के बीच व्रत रख रही महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से व्रती महिलाओं की स्थिति और मुश्किल हो गई