मिहींपुरवा: सुजौली के बेलवातीर में निकला विशालकाय अजगर, मच गया हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाव के सुजौली रेंज के बेलवातीर गांव के रमाशंकर तूफानी के घर के पास शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब विशालकाय अजगर निकल आया जिससे हड़कंप मच गया। सूचना वन विभाग को दिया गया सूचना के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू कर अजगर को कैद कर जंगल में छोड़ दिया है।