मानपुर: कलेक्टर के दौरे की खबर मिलते ही रातों-रात भरवाए गड्ढे, महीनों से बदहाल बचहा स्कूल पहुंच मार्ग हुआ दुरुस्त
Manpur, Umaria | Sep 10, 2026 उमरिया के मानपुर विकासखंड के बचहा गांव में कलेक्टर के दौरे की जानकारी मिलते ही महीनों से बदहाल स्कूल पहुंच मार्ग को रातों-रात दुरुस्त करा दिया गया। करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में मिट्टी और मुरुम डलवाकर सड़क को चलने लायक बनाया गया। बारिश के दौरान इस सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी