करछना: शांतिपुरम कॉलोनी में नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी,मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र के शांतिपुरम में नर्सिंग की छात्रा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फांसी लगाने वाली छात्रा मूल रूप से देवरिया जनपद की रहने वाली है, नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी, पुलिस में फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है, पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।