झालरापाटन: झालावाड़ पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 20 साल की जेल और ₹70 हजार जुर्माने की सजा सुनाई
झालावाड़ की पोक्सो कोर्ट नंबर-2 ने 14 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार के मामले में आज एक अहम फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश गणेश कुमार ने आरोपी रामविलास को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अधिवक्ता रामहेतर गुर्जर ने गुरुवार 5 बजे बताया कि अकलेरा थाना क्षेत्र के भारतपुरा निवासी रामविलास ने पिछले साल 27 फरवरी को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।