झालरापाटन: सुकेत कस्बे में पड़ोसी ने धक्का देकर युवक को छत से नीचे गिराया, युवक गंभीर घायल होकर अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के सीमावर्ती सुकेत कस्बे में पड़ोसी ने एक युवक को छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि सुकेत के रहने वाले कालू ने अपने ही पड़ोसी धर्मेंद्र को छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया।