झालरापाटन: पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में गरीब एवं अंत्योदय सम्मेलन का किया गया आयोजन, मुख्य अतिथि रहे प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी
झालावाड़ में चल रहे राजस्थान दिवस समारोह की कड़ी में गुरुवार को जिला स्तरीय गरीब एवं अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन हुआ। पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में दोपहर 12.00 बजे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी रहे। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान सरकार गांव गरीब और किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।