झालरापाटन: झालावाड़ वन विभाग की कार्रवाई, असनावर रेंज में अवैध लकड़ी परिवहन पर ₹2.21 लाख का जुर्माना वसूला
झालावाड़ में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपवन संरक्षक सागर पवार ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि असनावर रेंज में चलाए गए अभियान में 2.21 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।11 मार्च को गश्ती दल ने एक टाटा 407 वाहन से हरे पेड़ों की लकड़ी बरामद की थी।जांच के बाद लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए 2.21 लाख रुपए का मुआवजा वसुल किया है।