जहानाबाद: जहानाबाद में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया
जहानाबाद में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा, साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।