सिटी एसपी भागलपुर शैलेंद्र सिंह द्वारा आयोजित जनता दरबार में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान जमीन विवाद, आपसी मारपीट, लंबित कांडों की जांच तथा अन्य प्रशासनिक शिकायतों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।