शिवपुरी नगर: पेट्रोल सहित गृहस्थी का सामान लेकर SP ऑफिस पहुंची फतेहपुर निवासी महिला, ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
फतेहपुर में रहने वाली राजकुमारी शिवहरे पत्नी स्वर्गीय रिंकू शिवहरे ने बताया की पति की मौत के बाद उसे और उसके 3 बच्चों को ससुरालीजन हिस्सा नहीं दे रहे हैं. और बार-बार प्रताड़ित करते हैं, जिसके चलते आज मंगलवार की शाम 4 बजे महिला बच्चों के साथ और लोडिंग वाहन में गृहस्ती का सामान सहित बोतल में पेट्रोल लेकर एसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया गया