शिवपुरी नगर: यूपी से शिवपुरी आया युवक, लड़कियों की मंडी ढूंढने आया, बोला- यूट्यूब पर देखा शिवपुरी में लड़कियां बिकती हैं, रेट 15 हजार से 4 लाख
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का सोनेलाल मौर्य 35 साल का हो गया,लेकिन अभी तक शादी नहीं हुई।उसे यूट्यूब पर धड़ीचा प्रथा के तहत शिवपुरी में लड़कियों की मंडी लगने का पता चला, शनिवार को वह ट्रेन से यहां आ गया। और यहां मंडी की तलाश करने लगे। उसका कहना है कि शिवपुरी के बारे में सुना था यहां धड़ीचा प्रथा के तहत शादी कराई जाती है। शादी के लिए लड़कियों की मंडी भी भरती है।