पाकरटांड: पाकरटांड प्रखंड मैदान में केला कोफ्ता हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, विधायक हुए शामिल
पकरटांड़ में रविवार को 4 बजे आयोजित केला कोपटा हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में पकरटांड़ ने पिथरा सारूटोली को पेनाल्टी शूटआउट में 4-0 से हराकर खिताब जीता। डोभाबनी की टीम तीसरे स्थान पर रही। विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।