गभाना: टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षा पर दिया जोर
गभाना के टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शनिवार को सुबह 11 बजे कमिश्नर ओमप्रकाश आर्य ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल और आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।