Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
indradevjimix
Previous slide
Next slide
पलामू के केजी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर रंगोली प्रतियोगिता, रेड हाउस ने जीता प्रथम पुरस्कार.......see more
Kahara, Saharsa
| Sep 11, 2026
MORE NEWS
भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम.....see more
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2026
एमएलसी चुनाव में एनडीए को पटकनी देने की तैयारी, प्रशांत किशोर की टीम में जा सकते हैं रजनीश रंजन.....see more
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2026
गोड्डा से काम की तलाश में भागलपुर पहुंची महिला की दो बेटियां गायब, किराए का कमरा दिलाने के बहाने ले गई महिला......see more
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2026
सहरसा में सोना मोबाइल का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2026
सहरसा में शादीशुदा प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज करने पहुंचाः पीछे-पीछे पहुंच गए पति-पत्नी; कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा-नोकझोंक... #viralvideochallenge #bihar #saharsa
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2026
डीएम ने सात निश्चय योजनाओं और बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा..see more सहरसा: जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सात निश्चय योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक एवं बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। सात निश्चय के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और निर्धारित लक्ष्य को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। डीएम ने योजनाओं को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। वहीं, संभावित बाढ़ के मद्देनजर तटबंधों की स्थिति, जलस्तर, नाव एवं राहत सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित स्थानों की पहचान, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहते हुए आपसी समन्वय के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत एवं सहायता पहुंचाई जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। #Saharsa #SaharsaNews #BiharNews #DM #SaharsaDM #SaatNischay #FloodPreparation #FloodUpdate #BiharAdministration
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2026
*जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, राशन कार्ड निर्गत करने सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा* ================= सारण , 11 सितंबर 2026 ================= जिला पदाधिकारी, सारण श्री *वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागीय एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम *राशन कार्ड निर्गत करने की प्रखंडवार समीक्षा* की गई। जिन प्रखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, वहां संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप *समयबद्ध तरीके से राशन कार्ड उपलब्ध* कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही *ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी* ) द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी स्तर पर जानबूझकर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है, तो संबंधित के विरुद्ध *नियमानुसार कानूनी कार्रवाई* सुनिश्चित की जाए। पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के संबंध में संबंधित मुखिया से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में *सोलर स्ट्रीट लाइट* योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। प्रखंडवार सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थिति, संबंधित एजेंसी तथा योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित बीपीआरओ के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट की *भौतिक एवं कार्यात्मक स्थिति का सत्यापन* कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं, वहां संबंधित एजेंसियों के *वास्तविक कार्य निष्पादन* *एवं कार्यात्मकता के आधार पर नियमानुसार लंबित भुगतान की कार्रवाई* सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में *पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता* सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Sep 11, 2026
*डीएम ने बुडको, आरसीडी एवं नगर निगम की योजनाओं की समीक्षा की* * *छपरा शहर में जल निकासी, ड्रेनेज एवं सड़क व्यवस्था के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश* ================= सारण , 11 सितंबर 2026 ================= जिला पदाधिकारी, सारण *श्री वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में बुडको, आरसीडी एवं नगर निगम द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में यूटिलिटी शिफ्टिंग, जल निकासी, ड्रेनेज, सड़क निर्माण, सीवरेज सहित छपरा शहर के समग्र विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान *सुधा डेयरी साइट* पर यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा *एनएच-19 के लेफ्ट* आउट पोर्शन में आवश्यक यूटिलिटी शिफ्टिंग की स्थिति की जानकारी ली गई। बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा अभी तक आवश्यक एस्टीमेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने *बुडको द्वारा एनओसी की स्थिति* की भी जानकारी ली तथा लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *वार्डवार सर्वेक्षण कर तैयार होगी जल निकासी एवं ड्रेनेज की रिपोर्ट* बाढ़ के बाद जल निकासी के उपरांत शहर की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिला पदाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से पूर्व में गठित तकनीकी अभियंताओं की टीम से *वार्डवार एवं क्षेत्रवार सर्वेक्षण* कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं जलजमाव के बाद विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी की वास्तविक स्थिति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। नगर निगम इस रिपोर्ट को बुडको के साथ साझा करे, ताकि *पूरे छपरा शहर के लिए सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था का समग्र प्लान* तैयार किया जा सके। *स्लूइस गेट एवं सीवरेज व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर* आईपीएस-1 में स्लूइस गेट के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पानी को तकनीकी रूप से शहर से बाहर निकालने की व्यवस्था विकसित करने का निर्देश बुडको को दिया गया। साथ ही, शहर में स्थित विभिन्न मैनहोल को एयरटाइट बनाने तथा ब्लैक वाटर को वैकल्पिक पाइपलाइन के माध्यम से सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की संभावनाओं पर तकनीकी प्लान तैयार करने को कहा गया। बैठक में बुडको की शेष योजनाओं, *स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, ड्रेनेज एवं अन्य लंबित कार्यों* की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को इन कार्यों की *साप्ताहिक समीक्षा* करने तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। *एनएच-19 एवं रेलवे से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश* एनएच-19 के लेफ्ट आउट पोर्शन के लिए री-टेंडर से संबंधित प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जिन कार्यों के लिए रेलवे से समन्वय आवश्यक है, उनके संबंध में जिला पदाधिकारी ने डीआरएम के साथ समन्वय स्थापित कर *समन्वय बैठक आयोजित* कराने का निर्देश दिया, ताकि रेलवे से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके। **पूरे शहर के लिए तैयार होगा सड़क एवं ड्रेनेज का ओवरऑल प्लान* * जिला पदाधिकारी ने समग्र शहरी योजना के अंतर्गत पूरे छपरा शहर में ड्रेनेज की स्थिति का विस्तृत आकलन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ड्रेन क्षतिग्रस्त अथवा ध्वस्त हैं, उनकी पहचान कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जहां यूटिलिटी शिफ्टिंग की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान किया जाए। **उन्होंने बुडको को समग्र शहरी योजना के तहत छपरा शहर की सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था का ओवरऑल प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।* * *नल एवं पाइपलाइन नेटवर्क की होगी मैपिंग* जिला पदाधिकारी ने पूरे शहर में नल एवं पाइपलाइन नेटवर्क की मैपिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि विभिन्न विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। इससे भविष्य में बार-बार सड़क की खुदाई एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। *छपरा शहर के कायाकल्प के लिए बनेगी दीर्घकालिक कार्ययोजना* जिला पदाधिकारी ने छपरा शहर के कायाकल्प के लिए एक *समेकित एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना* तैयार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, ड्रेनेज, जल निकासी, सीवरेज, पाइपलाइन तथा अन्य शहरी आधारभूत संरचनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए एकीकृत प्लान तैयार किया जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को *आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित योजनाओं में तेजी लाने* तथा शहर की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Sep 11, 2026