गोदाम चोरी का खुलासा, 441 पेय पदार्थ बरामद; मारपीट के 2 आरोपी भी गिरफ्तार
#bokaro #BokaroPolice #CrimeNews #JharkhandNews #CurrentBokaro
बोकारो: बीएस सिटी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करपुरी चौक के पास गोदाम में चोरी के मामले में सोनू कुमार उर्फ बड़कू को गिरफ्तार कर मैंगो टैंगो, फ्रूटी समेत 441 पेय पदार्थ बरामद किए गए। वहीं, गेमन कॉलोनी में मारपीट के मामले में सागर सिंह और सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
#PoliceAction
Chas, Bokaro | Oct 22, 2026