Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
kosisamachaar
बिहार के बाढ़ में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौ#त… #बाढ़ न्यूज #highiliti #bihar #news #shorts #viral #video #bihar #new
Kahara, Saharsa
| Aug 31, 2026
#त…
#बाढ़
#highiliti
#bihar
#news
#shorts
#viral
#video
#new
MORE NEWS
नमस्ते भागलपुर की शानदार सफलता के बाद रजनीश रंजन का सम्मान, टीम में दिखा उत्साह
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा माननीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार। 👉 26 वर्षों से लंबित विवाद का अंत, बिहार के हित में ऐतिहासिक समाधान! बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़े 26 वर्षों के पुराने विवाद का समाधान हो गया। आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व और माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटील जी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में यह ऐतिहासिक सहमति बनी। इस समझौते से बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी, कृषि को मजबूती मिलेगी और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। यह बिहार के हित में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही, झारखंड के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
📍सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..see more सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार की मौत की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 एवं पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेजा गया। इसके अलावा एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम द्वारा भी घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एवं सुराग एकत्र किए गए। इस मामले में मृतक की मां द्वारा सोनवर्षाराज थाना में पांच लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या-183/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने लगातार छापेमारी और मानवीय सूचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 👉गिरफ्तार आरोपी:- 1. संजय मुखिया, पिता- मंगल मुखिया, निवासी- खजुरा, थाना सोनवर्षाराज, जिला सहरसा। 2. मुन्ना मुखिया, पिता- प्रकाश मुखिया, निवासी- खजुरा, थाना सोनवर्षाराज, जिला सहरसा। 3. एक महिला आरोपी। 👉विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी विशेष टीम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01, सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार, पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
📍नशे में धुत डायल 112 के चालक ने कई लोगों को रौंदा एक की हालत गंभीर 112 का चालक पुलिस हिरासत में.... बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया जिसके बाद लोग आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने डायल 112 के चालक को हिरासत में ले लिया है और अब हिरासत में लिए गए डायल 112 के चालक की जांच कराई जा रही है।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
नवादा में थाने के गेट पर भोजपुरी गाने पर लड़की का डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रील के नशे पर उठे सवाल। #BiharNews #bihar
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा घाटों एवं नदी किनारे की व्यवस्थाओं की समीक्षा रिविलगंज, कोपा एवं मांझी को छपरा नगर निगम के अंतर्गत टैग किए जाने के बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा छपरा, 31 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा नदी के संरक्षण, गंगा घाटों के विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एमआरएफ एवं कंपोस्टिंग प्लांट, विद्युत शवदाह गृह, एसटीपी, जैविक खेती, पौधारोपण, बायो-फेंसिंग तथा गंगा किनारे पेयजल की गुणवत्ता सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में रिविलगंज, कोपा तथा मांझी को छपरा नगर निगम के अंतर्गत टैग किए जाने के बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की समीक्षा की गई। रिविलगंज क्षेत्र के लिए एमआरएफ एवं कंपोस्टिंग प्लांट की व्यवस्था हेतु गरखा में लगभग 4•1एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। अन्य नगर निकायों के लिए भी भूमि चिह्नित की जा रही है तथा दो अतिरिक्त क्लस्टर विकसित किए जाने हैं। सोनपुर में भी इसके लिए भूमि चिह्नित की गई है। एमआरएफ एवं कंपोस्टिंग प्लांट के संचालन एवं प्रबंधन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रिविलगंज विद्युत शवदाह गृह को PPP मोड में संचालित करने का निर्देश बैठक में रिविलगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि शवदाह गृह की रिपेयरिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि इसे नियमित रूप से संचालित करने की व्यवस्था अभी शेष है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्युत शवदाह गृह के संचालन के लिए पीपीपी मोड में एजेंसी का चयन करते हुए इसे शीघ्र कार्यशील एवं नियमित रूप से संचालित कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सोनपुर एवं दिघवारा को आपस में टैग किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए। दिघवारा क्षेत्र में भी भूमि चिह्नित की गई है, जहां सतत लीज प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। दिघवारा के घाट पर विद्युत शवदाह गृह से संबंधित मामले की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को स्थल की मापी कराकर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसटीपी एवं जल गुणवत्ता की समीक्षा बैठक में सभी नगर निकायों में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कंसल्टेंट का चयन किया जा चुका है तथा आगे की प्रक्रिया पूर्ण कर एसटीपी के लिए आवश्यक भूमि आदि की व्यवस्था की जानी है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। गंगा किनारे स्थित क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की समीक्षा के दौरान पीएचईडी के अधिकारियों को आर्सेनिक एवं आयरन की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि सोनपुर, दिघवारा एवं छपरा क्षेत्र में आर्सेनिक की उपस्थिति पाई गई है। इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित प्रखंडों से विस्तृत जांच रिपोर्ट प्राप्त कर समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जैविक खेती एवं पौधारोपण को बढ़ावा देने पर जोर जिला पदाधिकारी ने गंगा किनारे के क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा नए एवं प्रभावी मॉडल विकसित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नए आइडिया एवं प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। गंगा तट के आसपास पौधारोपण एवं बायो-फेंसिंग को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने गंगा नदी एवं इसके तटवर्ती क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों में आपसी समन्वय पर जोर दिया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Saharsa, Bihar | Aug 31, 2026
पेपरलेस रजिस्ट्री से आसान हुई प्रक्रिया, बढ़ी लोगों की खुशी! 📄✨ पहले रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को यह पता नहीं रहता था कि पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। लेकिन अब पेपरलेस रजिस्ट्री की नई व्यवस्था ने इस परेशानी को काफी हद तक दूर कर दिया है। ⏱️ अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने में लग रहा है महज आधे से एक घंटे का समय। 🏠 काम पूरा, समय की बचत और लाभुक खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे हैं। हमारी लाभुक भी अपने अनुभव साझा करते हुए बता रही हैं कि पेपरलेस रजिस्ट्री ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज, सरल और सुविधाजनक बना दिया है। 🙏 पेपरलेस रजिस्ट्री — कम समय, कम कागज, ज्यादा सुविधा! 🌟
Saharsa, Bihar | Aug 31, 2026
◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई* ◆◆ *जिलाधिकारी ने आज सोमवार को 78 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश* सारण, 31 अगस्त 2026 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। ◆ आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 78 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित थे। अन्य मामलों के तहत भू अर्जन,नगर निगम,शस्त्र, कृषि,विद्युत तथा पंचायती राज से संबंधित थे ◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Saharsa, Bihar | Aug 31, 2026