प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा माननीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार।
👉 26 वर्षों से लंबित विवाद का अंत, बिहार के हित में ऐतिहासिक समाधान!
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़े 26 वर्षों के पुराने विवाद का समाधान हो गया। आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व और माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटील जी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में यह ऐतिहासिक सहमति बनी।
इस समझौते से बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी, कृषि को मजबूती मिलेगी और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। यह बिहार के हित में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही, झारखंड के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026