◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*
◆◆ *जिलाधिकारी ने आज सोमवार को 78 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश*
सारण, 31 अगस्त 2026
◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
◆ आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 78 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित थे। अन्य मामलों के तहत भू अर्जन,नगर निगम,शस्त्र, कृषि,विद्युत तथा पंचायती राज से संबंधित थे
◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Saharsa, Bihar | Aug 31, 2026