बारा तहसील समाधान दिवस में उमड़े फरियादी
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज। बारा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसडीएम बारा प्रतीक कुमार, नायब तहसीलदार अनिल पाठक और एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में जमीन, पैमाइश, सीमांकन, कब्जा और रास्ते समेत राजस्व मामलों की भरमार रही। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जांच कर शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Bara, Allahabad | Sep 19, 2026