बक्सर: अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने बक्सर जिले के 14 पुलिस अधिकारियों का विभिन्न थानों में किया पदस्थापन
Buxar, Buxar | Jun 10, 2025 जिले के सात थाना में नए थानाध्यक्षों की कमान सौंपने के दो-तीन दिनों बाद ही पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने अवर निरीक्षक स्तर के कुल 14 पुलिस पदाधिकारियों को इधर-से उधर कर दिया है. इसको लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5:00 अपराह्न में अपडेट जारी किया गया है. इनमें वैसे पुलिस पदाधिकारी हैं जो काफी समय से एक ही थाना में जमे थे.