बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई, निर्देश दिए गए
Buxar, Buxar | Jun 9, 2025 डीएम डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में जल-जीवन- हरियाली अभियान एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को 2:30 बजे अपराह्न में की गई. बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। सर्वप्रथम डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान मुख्यमंत्री, बिहार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है.