बक्सर: डीआईजी के निर्देश पर बक्सर शहर समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूरी रात सघन जांच अभियान चला
Buxar, Buxar | Jun 10, 2025 शाहाबाद के प्रक्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर बक्सर एसपी शुभम आर्य के पहल पर बक्सर समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान रात 2 बजे तक चला। बता दें कि हाल के दिनों में घटित ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं के बाद पूरे जिले के सभी थाना इलाक़ों में सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।