बक्सर: पति की हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस बक्सर लेकर पहुंची, पटना रवाना
Buxar, Buxar | Jun 10, 2025 पति की हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार की रात बक्सर के रास्ते गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से पटना ले जाया गया। इसी क्रम में सोमवार की रात शिलांग की पुलिस सड़क मार्ग से बिहार की सीमा में दाखिल हुई। लेकिन, जैसे ही यूपी की सीमा समाप्त हुई। वहां की स्कॉर्ट पार्टी अलग हो गई। इसके बाद बक्सर टाउन थाना पहुंची।