पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने एक न्यायालय के वारंटी और दो शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस एक न्यायालय के वारंटी व दो शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार बारह बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार न्यायालय के वारंटी टीआर नम्बर 3/14 के वारंटी मठबनवारी के रौशन सिंह। शराब के नशे में थाना क्षेत्र के हथियाही का राजेश सहनी व हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटिवरवा का दिवाकर पासवान है। मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव थी।