बलरामपुर: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान समिति की कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जुलाई 2025 की दूसरी अंतर विभागीय सामान्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग गाइडलाइन के अनुसार माइक्रोप्लान तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय में अभियान को सफल बनाएं।