बलरामपुर: एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जनपद बलरामपुर में शनिवार सुबह 11:00 बजे एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। फुटकर उर्वरक विक्रेताओं द्वारा जिले भर से इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया एवं थोक विक्रेताओं द्वारा उन्हें उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की गई।