बलरामपुर: विद्यालयों के मर्जर के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, SDM को दिया ज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने कम छात्र संख्या को आधार बनाकर विद्यालयों को मर्जर किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व मंडल अध्यक्ष मंगल देव मिश्रा की अगुवाई में दर्जनों शिक्षको ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए विरोध किया।