बलरामपुर: घुसाह समय माता मंदिर पर दूसरे दिन कथा में देर रात तक श्रद्धालुओं की रही भीड़
शुक्रवार शनिवार की बीती रात घुसाह स्थित समय माता मंदिर पर रात्रि 12:00 बजे तक देवी कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे। कथा यजमान आशुतोष मिश्रा ने सपत्नीक आरती कर क्षेत्र व समाज के कल्याण की कामना की। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 5 जून को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।