बलरामपुर: कोतवाली देहात में क्षेत्राधिकारी सदर ने समाधान दिवस में सुनी लोगों की समस्याएं
कोतवाली देहात में शनिवार सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक क्षेत्राधिकारी सदर ज्योति श्री द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने मौके पर कतिपय समस्याओं का निस्तारण करते हुए पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजनंद सिंह, नायब तहसीलदार सदर मौजूद रहे।