पटना ग्रामीण: मंत्री संतोष सिंह से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मामले की जानकारी कोतवाली थाने की पुलिस ने दी है। कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद धमकी दिए गए फोन नंबर को ट्रेस कर यूपी से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।