पटना ग्रामीण: पटना: लालू यादव ने किया दावा, पशुपति कुमार पारस महागठबंधन में शामिल होंगे
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निमंत्रण पर पशुपति कुमार पारस के आवास पर दही चूड़ा भोज में शामिल हुए। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया कर्मियों ने पशुपति कुमार पारस को लेकर जब लालू प्रसाद यादव से सवाल पूछा कि क्या पशुपति कुमार पारस महागठबंधन के साथ आएंगे तो इस पर लालू प्रसाद यादव ने हामी भरते हुए सहमति जताई।