पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय के गेट पर राजद की ओर से लगाया गया पोस्टर, लालू प्रसाद यादव पोस्टर से हुए आउट
राजद प्रदेश कार्यालय पर बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक नया पोस्टर देखने को मिला। पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की काफी बड़ी तस्वीर छपी है। साथ ही तेजस्वी की ओर से किए जा रहे वादों को लिखा गया है। लेकिन इस पोस्टर से लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर गायब है। यह पोस्टर किसी नेता ने नहीं बल्कि पार्टी की तरफ से ही लगाया गया है।