पटना ग्रामीण: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के चूड़ा-दही भोज में लालू यादव और तेज प्रताप यादव हुए शामिल
RLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आज यानी बुधवार को चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया है। बुधवार की दोपहर 1.30 बजे इसमें शामिल होने राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ पहुंचे हैं। आयोजन पशुपति पारस के कौटिल्य नगर स्थित आवास पर चल रहा है।