पटना ग्रामीण: पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा, लालू प्रसाद यादव से पारिवारिक रिश्ता है
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निमंत्रण पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पशुपति कुमार पारस के आवास पर पहुंचे थे। इसे लेकर बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे पशुपति कुमार पारस ने कहा कि लालू प्रसाद यादव से पारिवारिक रिश्ता है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि हमारा दल अलग है लेकिन हमारा पारिवारिक रिश्ता उससे अलग है।