सीतापुर में गरीबों की पांच साल की जमा पूंजी चूहों ने की बर्बाद, भैंस खरीदने का सपना टूटा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के फुलवारी गाँव से एक बेहद दर्दनाक और मार्मिक मामला सामने आया है, जहाँ एक गरीब महिला की पाँच साल की जमा-पूंजी चूहों ने पूरी तरह बर्बाद कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने एक-एक पैसा जोड़कर करीब 1 लाख रुपये जमा किए थे, ताकि वह एक भैंस खरीद सके और अपने परिवार की आमदनी को बढ़ा सके। इन पैसों को उसने एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखा था, जिसे चूहों ने कुतर कर नष्ट कर दिया। इस तबाही के बाद अब केवल 4-5 हजार रुपये ही सही-सलामत बच पाए हैं।
महिला का रो-रोकर कहना है कि उनके घर में न तो अलमारी है और न ही बक्सा, जिसके कारण उन्हें ऐसी मजबूरी का सामना करना पड़ा। गरीबी की इस विवशता और महिला का टूटा हुआ सपना सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026