पिछोर से बड़ी खबर - शराब से तंग आकर महिलाओं ने किया हंगामा, टावर पर चढ़कर दी चेतावनी
शिवपुरी- पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गूगरी गांव में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
दरअसल गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब और शासकीय शराब दुकान से परेशान होकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर महिलाएं सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गईं और जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीण महिलाओं का साफ कहना है कि शराब की वजह से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन झगड़े, मारपीट और घरों में कलह हो रही है। इसलिए अब आर-पार की लड़ाई है, जब तक गांव में पूर्ण शराबबंदी नहीं होगी, तब तक पीछे नहीं हटेंगी।
महिलाओं के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया।
#ShivpuriNews #Pichhor #GoogriGram #LiquorBan