मायापुर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प*
मायापुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल मायापुर की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी आदरणीय श्री भानु जैन जी एवं मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री रामकुमार यादव जी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ समिति के सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी श्री भानु जैन जी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी ताकत है, वहीं मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Sukhdev Shingh Mangal Rajpoot Kamlesh Lodhi Karan Singh Lodhi Ramkumar Yadav Muhasa Sonu Yadav Rakesh Lodhi Rajiv Yadav Budakheda Pichhore Mahesh Lodhi Bhanu Jain